सुकुरहुटू में ग्राम प्रधान चुनाव 3 मई को: सात दावेदार आमने-सामने, गुप्त मतदान की संभावना

मुकेश रंजन Ranchi : कांके प्रखंड के सुकुरहुटू पंचायत में शनिवार को ग्राम प्रधान पद के लिए चुनावी महासंग्राम होने जा रहा है। सात उम्मीदवार मैदान में हैं और सभी ने जीत के लिए कमर कस ली है। गांव के लोग अब इस बात को

सुकुरहुटू में ग्राम प्रधान चुनाव 3 मई को: सात दावेदार आमने-सामने, गुप्त मतदान की संभावना
Advertisement

मुकेश रंजन

Ranchi : कांके प्रखंड के सुकुरहुटू पंचायत में शनिवार को ग्राम प्रधान पद के लिए चुनावी महासंग्राम होने जा रहा है। सात उम्मीदवार मैदान में हैं और सभी ने जीत के लिए कमर कस ली है। गांव के लोग अब इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि किसके सिर सजेगा जीत का ताज।

Also Read : राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज संदीप शर्मा आईपीएल 2025 से बाहर

सूत्रों के अनुसार, यदि सर्वसम्मति नहीं बन पाई तो निर्णय गुप्त मतदान के माध्यम से लिया जाएगा। गांव में चुनाव को लेकर माहौल गर्म है और समर्थकों के बीच हलचल तेज हो चुकी है। चुनाव में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पंचायत सेवक समेत प्रखंड के अधिकारी पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखेंगे।

कौन होगा गांव की बागडोर का अगला जिम्मेदार?
सातों उम्मीदवार ग्रामीणों को अपनी तरफ करने में जुटे हैं। जनसंपर्क और स्थानीय मुद्दों को लेकर हर प्रत्याशी लोगों को लुभाने की कोशिश कर रहा है। वहीं, ग्रामीणों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कौन उनके विश्वास पर खरा उतरता है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे अब ऐसे प्रतिनिधि को चुनना चाहते हैं।जो वास्तव में पंचायत की तरक्की और पारदर्शी प्रशासन को प्राथमिकता दे।

गुप्त मतदान की तैयारी पूरी, प्रशासन सतर्क –
चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा के मद्देनज़र संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जाएगी। पंचायत सेवक और संबंधित अधिकारी चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए तैनात रहेंगे।

जनता में जागरूकता, पर उम्मीदवारों की आपसी टक्कर जबरदस्त –
चुनावी मैदान में उतरे सातों प्रत्याशी अपने-अपने तरीके से प्रचार में जुटे हैं, वहीं ग्रामीण मतदाता भी अब समझदारी से उम्मीदवारों की कसौटी तय कर रहे हैं।
गांव के बुजुर्गों से लेकर युवा वोटरों तक की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि कौन सा चेहरा गांव का नेतृत्व करेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.