भारत पर साइबर खतरे की आहट: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now New Delhi : खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान भारत के खिलाफ एक बड़े साइबर अटैक की तैयारी कर रहा है। इस हमले का लक्ष्य भारत की आम जनता को निशाना बनाना है,

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

New Delhi : खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान भारत के खिलाफ एक बड़े साइबर अटैक की तैयारी कर रहा है। इस हमले का लक्ष्य भारत की आम जनता को निशाना बनाना है, जिसके लिए अज्ञात नंबरों से संदिग्ध कॉल और मैसेज भेजे जा रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि ये मैसेज अक्सर लुभावने ऑफर, इनाम या अलर्ट के रूप में आते हैं और इनमें दिए गए लिंक पर क्लिक करना आपके मोबाइल या कंप्यूटर की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। कुछ कॉल्स भी हो सकती हैं, जो आपकी निजी जानकारी चुराने या डिवाइस को हैक करने के लिए की जा रही हैं।

सरकार और साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने आम नागरिकों से अपील की है:

किसी भी अज्ञात नंबर से आए कॉल या मैसेज पर प्रतिक्रिया न दें।

संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

किसी को भी अपने ओटीपी, पासवर्ड या बैंक जानकारी साझा न करें।

साइबर क्राइम से जुड़ी कोई भी संदिग्ध गतिविधि तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाइन पर रिपोर्ट करें।

यह समय सतर्कता बरतने का है। एक छोटी सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। देश की सुरक्षा में आपका योगदान आपकी डिजिटल सतर्कता से शुरू होता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.