Barkatha : प्रखंड क्षेत्र के गंगपाचो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में रविवार को मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय निर्देशक आईपी भारती ने कहा कि मां और बच्चे का रिश्ता बहुत ही खास होता है। मदर्स डे के दिन हम अपनी मां के प्रति अपना प्यार, सम्मान और आभार प्रकट करते हैं। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि मां का जीवन हमारे लिए कितनी मेहनत और त्याग से भरा हुआ होता है।कहा कि मदर्स डे हर साल में महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल मदर्स डे को आज अर्थात् 11 मई को सेलिब्रेट किया जा रहा है।मां हमारे जीवन की सबसे पहली गुरु होती हैं।

Also Read : जल संकट को लेकर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
उनका स्थान भगवान से भी ऊपर होता है। वह हमें सिर्फ जन्म ही नहीं देतीं, बल्कि वह हमें संस्कार, प्रेम और आत्मविश्वास से भी भरती हैं। मां अपने बच्चों के लिए सब कुछ त्याग देती हैं और बच्चों की खुशी के लिए दिन-रात मेहनत करती हैं।वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमय कुमार अमृत ने कहा आज का दिन हमारे जीवन में एक बहुत विशेष दिन है, जिसे हम मातृ दिवस या मदर्स डे के रूप में मनाते हैं। इस दौरान दर्जनों की संख्या में बच्चों की माताएं उपस्थित थी ।कार्यक्रम को सफल बनाने में राधा ,दीक्षा मानती अनिल, पूनम ,संजय रामनंदन आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



