Barkatha : प्रखण्ड के गोरहर पंचायत स्थित आदिवासी क्षेत्र करंडो में ट्रांसफार्मर उड़े एक सप्ताह हो गया था। बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश थे । वहीं हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण लोग अंधेरे के कारण भयभीत रहते थे।इस निमित ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना रामसहाय मांझी एवं अन्य के द्वारा जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया क़ो दिया गया। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग के पदाधिकारियों व उपायुक्त हज़ारीबाग़ से न्होंने बात कर 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।
Also Read : आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में
ट्रांसफार्मर मिलने से उक्त गांव के लोगों में ख़ुशी का माहौल है। पंचायत समिति प्रतिनिधि रामसहाय मांझी, दिलीप टूड्डू, बाबूराम टूड्डू, अर्जुन सोरेन, अनिल सोरेन, संतोष टूड्डू, लालजी हेमब्रम, विनोद मुर्मू एवं सभी ने जिला परिषद सदस्य क़ो इसके लिए धन्यवाद दिया तथा क्षेत्र में किए जा रहे उनके कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की।



