सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में आचार्य प्रशिक्षण वर्ग सह कार्यशाला का शुभारंभ

Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में आज से 6 दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग सह कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ प्रो. डॉ. विमल कुमार मिश्र (पूर्व प्राचार्य, आदर्श कॉलेज, गिरिडीह) ने किया। विद्यालय मंत्री

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में आचार्य प्रशिक्षण वर्ग सह कार्यशाला का शुभारंभ

Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में आज से 6 दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग सह कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ प्रो. डॉ. विमल कुमार मिश्र (पूर्व प्राचार्य, आदर्श कॉलेज, गिरिडीह) ने किया। विद्यालय मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उपप्राचार्या मीना कुमारी ने अतिथि परिचय प्रस्तुत किया। मंत्री श्री मिश्र ने बताया कि यह प्रशिक्षण वर्ग नव नियुक्त व पूर्व कार्यरत आचार्यों को शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक ज्ञान के लिए मंच प्रदान करता है।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में आचार्य प्रशिक्षण वर्ग सह कार्यशाला का शुभारंभ
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा में आचार्य प्रशिक्षण वर्ग सह कार्यशाला का शुभारंभ

Also Read : धूमधाम से मनाया गया आईसेक्ट विश्वविद्यालय का 10वां स्थापना दिवस

कार्यक्रम में 120 आचार्य बंधु-भगिनियां भाग ले रहे हैं। मुख्य अतिथि प्रो. मिश्र ने गणित की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बताया। चर्चा सत्र में “विद्यालय में शैक्षिक वातावरण का निर्माण” विषय पर विचार विमर्श हुआ। अंतिम सत्र में योग, प्राणायाम व खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यालय के आचार्य राजेश पाठक ने एकल गीत प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य ललन कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के कई वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सदस्यगण व आचार्य-दीदी जी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.