मुंडन समारोह के दौरान कांके में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर युवक की चाकू से हत्या

Ranchi : कांके डैम क्षेत्र रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना का गवाह बना, जब एक मुंडन समारोह के दौरान अपराधियों ने घर में घुसकर रमेश उरांव नामक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल

मुंडन समारोह के दौरान कांके में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर युवक की चाकू से हत्या
Advertisement

Ranchi : कांके डैम क्षेत्र रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना का गवाह बना, जब एक मुंडन समारोह के दौरान अपराधियों ने घर में घुसकर रमेश उरांव नामक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले में गंभीर रूप से घायल रमेश को आनन-फानन में रिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Also Read : झारखंड में 24 तक बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट

बताया जा रहा है कि घटना के समय पूरा परिवार मुंडन कार्यक्रम में व्यस्त था। इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर रमेश पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। अचानक हुए इस हमले से समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही गोंदा और कांके थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *