मुख्यमंत्री से मिले JSCA के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। Also Read : मुंडन समारोह के दौरान कांके में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर युवक

मुख्यमंत्री से मिले JSCA के नवनिर्वाचित पदाधिकारी, क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लिया संकल्प
Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

Also Read : मुंडन समारोह के दौरान कांके में खौफनाक वारदात: घर में घुसकर युवक की चाकू से हत्या

प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष, मैनेजिंग कमिटी के सदस्य मिहिर प्रितेश टोप्पो, रमेश कुमार, संजय जैन, रत्नेश कुमार सिंह, तथा जिला प्रतिनिधि श्री श्रीराम पुरी और श्री उत्तम कुमार शामिल थे।

JSCA के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को हाल में संपन्न हुए चुनाव की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम समर्पण, ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ झारखंड में क्रिकेट को नई दिशा और ऊंचाई प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, और JSCA की भूमिका इस दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *