झारखंड में 27 तक बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट

Ranchi : झारखंड के विभिन्न जिलों में 27 मई तक हल्की बारिश गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। Also Read :

झारखंड में 24 तक बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट
Advertisement

Ranchi : झारखंड के विभिन्न जिलों में 27 मई तक हल्की बारिश गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Also Read : जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

विभाग के अनुसार सुबह में मौसम साफ रहेगा, जबकि दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन होगा। विभाग ने जिन इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है उनमें 23 और 24 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों को छोड़कर शेष हिस्सों में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है।

वहीं 25 मई को उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवा चलने के आशंका व्यक्त की गई है।

इधर, गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा, जबकि दोपहर में बादल छाए रहे।

रांची में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री, जमशेदपुर में 37.7, डालटेनगंज में 40.3, बोकारो में 34.1 और चाईबासा में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *