शैक्षणिक व्यवस्था की मजबूती के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड सरकार राज्य की शैक्षणिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने गुरुवार को करमटोली, रांची में 520 शैय्या वाले अनुसूचित जनजाति बहुमंजिली छात्रावास के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान यह बात

शैक्षणिक व्यवस्था की मजबूती के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री
Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड सरकार राज्य की शैक्षणिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने गुरुवार को करमटोली, रांची में 520 शैय्या वाले अनुसूचित जनजाति बहुमंजिली छात्रावास के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देकर उन्हें हर क्षेत्र में सफलता के योग्य बनाना है।

Also Read : पारस हॉस्पिटल एचईसी में न्यूरो और गैस्ट्रो हेल्थ कैंप का आयोजन 24 को

उन्होंने बताया कि कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित सभी छात्रावासों का नवीनीकरण किया जाएगा। अब छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन, अध्ययन सामग्री, चौकीदार और रसोइया जैसी सभी जरूरी सुविधाएं सरकार उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को सरकार कोचिंग व अन्य संसाधन प्रदान कर रही है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ जैसे कोर्स के लिए ‘गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना’ के माध्यम से 15 लाख रुपये तक का बिना गारंटी शैक्षणिक ऋण दिया जा रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि राज्य के सभी जिलों में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से भव्य पुस्तकालय खोले जाएंगे, जहां विद्यार्थियों को समृद्ध अध्ययन सामग्री मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों की आधारभूत संरचना को सशक्त कर रही है और ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ जैसी पहलें इसकी मिसाल हैं, जिनके विद्यार्थी आज बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस अवसर पर राज्य सभा सांसद महुआ माजी, मंत्री चमरा लिंडा, मुख्य सचिव अलका तिवारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.