Keredari / Hazaribagh : केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडाबेर एवं बारियातु सीमावर्ती क्षेत्र स्थित खावा नदी के तट पर कई वर्षों से चल रही अंडरग्राउंड संचालित एक अवैध कोयला खदान के अंदर तीन व्यक्ति लापता हो गए हैं। यह घटना बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे की हैं। उसी समय जबरदस्त बारिश होने लगी। नदी एवं जंगल किनारे पहाड़ से भारी बारिश का पानी उतरा तो खदान के भीतर पानी भर गया। लापता व्यक्तियों की पहचान प्रमोद साव (उम्र 45 वर्ष, पिता-रीतलाल साव), उमेश कुमार (उम्र 25 वर्ष, पिता शंभू साव) एवं नौशाद आलम (उम्र 25 वर्ष, पिता- बदरुद्दीन मियां) के रूप में की गई जानकारी के अनुसार, अवैध रूप से कोयला खदान संचालित की जा रही थी। बुधवार को जब झमाझम बारिश हो रही थी, उस वक्त तिन लोग खदान के भीतर मशीन निकालने के लिए गए थे।

Also Read : शैक्षणिक व्यवस्था की मजबूती के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री
इसी दौरान अत्यधिक बारिश के कारण खदान में पानी भर गया और तीन लोग भीतर ही फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और अपनी ओर से खोजबीन शुरू कर दी है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। सुचना पा कर केरेडारी अंचलअधिकारी राम रतन वर्णवाल घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। फिलहाल, लापता व्यक्तियों की तलाश जारी है।



