बारिश में एसीपी कार्यालय की छत गिरी, मलबे में दबकर दरोगा की मौत

Ghaziabad : शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते गाजियाबाद स्थित एसीपी अंकुर विहार कार्यालय के एक कमरे की छत ढह गई। इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से वहां सो रहे दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा की मौत हो गई। वह एसीपी अंकुर

बारिश में एसीपी कार्यालय की छत गिरी, मलबे में दबकर दरोगा की मौत
Advertisement

Ghaziabad : शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के चलते गाजियाबाद स्थित एसीपी अंकुर विहार कार्यालय के एक कमरे की छत ढह गई। इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से वहां सो रहे दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा की मौत हो गई। वह एसीपी अंकुर विहार के पेशकार के रूप में तैनात थे।

बारिश में एसीपी कार्यालय की छत गिरी, मलबे में दबकर दरोगा की मौत
बारिश में एसीपी कार्यालय की छत गिरी, मलबे में दबकर दरोगा की मौत

Also Read : चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 19 जून को होगा मतदान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे से दरोगा को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि शनिवार रात दरोगा वीरेंद्र कुमार मिश्रा कार्यालय में ही ठहरे हुए थे। रात करीब 2:30 बजे भारी बारिश के कारण कार्यालय के कमरे की छत गिर गई, जिससे वह मलबे में दब गए।

रविवार सुबह जब पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग कार्यालय पहुंचे तो उन्हें मलबे में दबा पाया गया। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक दरोगा के परिवार में कोहराम मच गया। एसीपी ने बताया कि परिजनों और संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.