New Delhi/Ranchi : कोरोना एक बार फिर दस्तक दे चुका है! स्वास्थ्य मंत्रालय के ताज़ा आंकड़ों ने चिंता की लकीरें खींच दी हैं — देश में कोविड-19 के एक्टिव केस 1000 के पार पहुंच गए हैं। मौसम का बदला मिज़ाज और लोगों की ढीलभरी आदतें इस उछाल की बड़ी वजह मानी जा रही हैं।
हालांकि राहत की बात यह है कि अधिकतर मामलों में लक्षण हल्के हैं और अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या फिलहाल सीमित है। फिर भी विशेषज्ञों का साफ कहना है — अलर्ट रहें, लापरवाह न बनें!
सरकार ने सभी राज्यों को निगरानी बढ़ाने, टेस्टिंग तेज करने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
लोगों से अपील की गई है:
- मास्क पहनें
- हाथ धोने की आदत को फिर अपनाएं
- लक्षण दिखते ही टेस्ट कराएं
विशेषज्ञों का मानना है कि यह लहर छोटी हो सकती है अगर हम समय रहते सावधानी बरतें। कोविड भले हल्की चाल में लौट रहा हो, लेकिन लापरवाही इसे फिर भारी बना सकती है।



