दिल दहला देने वाली घटना, युवक ने खुद को लगाई आग

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा इलाके में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रेडमा से रांची रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर एक युवक का अधजला शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक

दिल दहला देने वाली घटना, युवक ने खुद को लगाई आग
Advertisement

Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेडमा इलाके में गुरुवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रेडमा से रांची रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर एक युवक का अधजला शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान 23 वर्षीय राज कुमार चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जो देवी मंडप मुहल्ला, रेडमा का निवासी था। वह संजय चंद्रवंशी का पुत्र था।

दिल दहला देने वाली घटना, युवक ने खुद को लगाई आग
दिल दहला देने वाली घटना, युवक ने खुद को लगाई आग

Also Read : एलन मस्क ने ट्रंप प्रशासन से नाता तोड़ा, वाशिंगटन छोड़ने का ऐलान

घटना की सूचना मिलते ही मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार और टीओपी-2 के प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

पुलिस को घटनास्थल के पास एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राज कुमार ने खुद पर किसी ज्वलनशील पदार्थ (संभवत: तेल) को छिड़का और फिर खुद को आग के हवाले कर दिया। यह दर्दनाक घटना गुरुवार रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे आत्महत्या का मामला बताया है, हालांकि मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। पुलिस मृतक के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है ताकि युवक के आत्मदाह के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। अब तक युवक के मानसिक तनाव या किसी अन्य पारिवारिक या सामाजिक कारण के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी भय और दुख का माहौल है। मृतक के पड़ोसियों और जानने वालों के अनुसार, राज कुमार शांत स्वभाव का युवक था और उसकी इस तरह की किसी मानसिक स्थिति के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर फॉरेंसिक जांच करवा रही है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि यह आत्महत्या का ही मामला है या इसमें कोई अन्य कोण भी छिपा हो सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.