खेत के पास मिला दुर्लभ वन्य जीव, वन में छोड़ा गया सुरक्षित

Raigarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र से सटे छाल वन परिक्षेत्र में एक दुर्लभ वन्य जीव के मिलने से वन विभाग में हलचल मच गई। सोमवार को एक स्थानीय ग्रामीण ने अपने खेत के पास एक अज्ञात जंगली जानवर को घायल

खेत के पास मिला दुर्लभ वन्य जीव, वन में छोड़ा गया सुरक्षित
Advertisement

Raigarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र से सटे छाल वन परिक्षेत्र में एक दुर्लभ वन्य जीव के मिलने से वन विभाग में हलचल मच गई। सोमवार को एक स्थानीय ग्रामीण ने अपने खेत के पास एक अज्ञात जंगली जानवर को घायल अवस्था में देखा। यह इलाका घने जंगलों से घिरा हुआ है और यहां अक्सर हाथी, भालू, कोटरी जैसे जंगली जानवर देखे जाते हैं।

Also Read : झारखंड में चढ़ा पारा, गर्मी-उमस से लोग बेहाल

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्लभ वन्य जीव घायल हालत में खेत के पास पड़ा था। ग्रामीण ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसकी देखभाल शुरू की और तुरंत स्थानीय वन अधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जीव की स्थिति का जायजा लिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने कुछ समय तक प्राथमिक उपचार किया और फिर रेस्क्यू के विशेषज्ञों की सलाह पर प्राणी को जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। यह प्रजाति क्षेत्र में बहुत कम दिखाई देती है, जिससे इसकी पहचान को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

कुछ स्थानीय लोगों ने इसे “उड़न गिलहरी” बताया जबकि वन विभाग के सूत्रों ने इसे “कब्र बिज्जू” प्रजाति का वन्य जीव बताया। कब्र बिज्जू (Honey Badger) आमतौर पर अकेले रहने वाला और घने जंगलों में मिलने वाला जीव है, जो दुर्लभ रूप से सामने आता है।

धर्मजयगढ़ क्षेत्र जैव विविधता की दृष्टि से समृद्ध है और यहां की वन संरचना विभिन्न जंगली प्रजातियों के लिए अनुकूल मानी जाती है। हालांकि, मानव बस्तियों के जंगलों के करीब फैलने और प्राकृतिक आवासों के कम होने के चलते, वन्य जीवों का रिहायशी इलाकों की ओर आना अब आम होता जा रहा है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को जंगल से भटके हुए या घायल जंगली जानवर नजर आएं तो तुरंत अधिकारियों को सूचित करें और बिना छेड़छाड़ के उन्हें सुरक्षित रखने में मदद करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.