पिठोरिया पुलिस की कार्रवाई में जमीन घोटाले का पर्दाफाश, पांच ठग गिरफ्तार

Ranchi : पिठोरिया थाना पुलिस ने ज़मीन से जुड़े घोटालों और धोखाधड़ी में लिप्त ठग गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। Also Read : भाभी की गिरफ्तारी से खुलेंगे ब्राउन शुगर सिंडिकेट के राज़ ये सभी आरोपी वर्षों

पिठोरिया पुलिस की कार्रवाई में जमीन घोटाले का पर्दाफाश, पांच ठग गिरफ्तार

Ranchi : पिठोरिया थाना पुलिस ने ज़मीन से जुड़े घोटालों और धोखाधड़ी में लिप्त ठग गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

Also Read : भाभी की गिरफ्तारी से खुलेंगे ब्राउन शुगर सिंडिकेट के राज़

ये सभी आरोपी वर्षों से फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर भोले-भाले लोगों को ज़मीन के नाम पर ठगने का काम कर रहे थे। अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे इन पांच आरोपियों को पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा और अब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार हुए अपराधियों की पहचान इस प्रकार है: 

  1. शाहबाज अंसारी, पिता: जलाल अंसारी, ग्राम: हेठ कोनकी – कांड संख्या: 96/21

  2. सिराज खान, पिता: आज़ाद खान, ग्राम: चेटर बुडीबागी – कांड संख्या: 136/24

  3. इरशाद अंसारी, पिता: सैदून अंसारी, ग्राम: कोकदोरो – कांड संख्या: 144/24

  4. रोहित उरांव, पिता: विनोद उरांव, ग्राम: चेटर बुडीबागी – कांड संख्या: 82/25

  5. नईम खान, पिता: स्व. इलाही खान, ग्राम: चेटर बुडीबागी – कांड संख्या: 82/25

इन सभी पर फर्जी कागजात बनाकर ज़मीन हड़पने, धोखाधड़ी से रजिस्ट्री कराने और संबंधित अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप हैं। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।

थाना प्रभारी का सख़्त संदेश:
पिठोरिया थाना प्रभारी अभय कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है। ऐसे अपराधियों के लिए अब पिठोरिया में कोई जगह नहीं है। इस गिरोह में शामिल बाकी सदस्यों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

स्थानीय लोगों में राहत की भावना
इस कार्रवाई से पिठोरिया और आस-पास के इलाकों के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। वर्षों से ज़मीन के नाम पर हो रही ठगी और जालसाजी से परेशान जनता अब राहत महसूस कर रही है।

पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई को इलाके में अपराध पर कड़ा प्रहार माना जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में पूरे गिरोह का सफाया होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.