गन माफिया का पर्दाफाश, मुखिया बना था हथियार सप्लायर

Bihar : बिहार के जमुई जिले में एक बार फिर अवैध हथियार निर्माण का बड़ा मामला सामने आया है। खैरा प्रखंड के हरखार पंचायत में स्थित मुखिया मुन्ना साव के घर से एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। बीती देर रात पुलिस

मुखिया के घर गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
Advertisement

Bihar : बिहार के जमुई जिले में एक बार फिर अवैध हथियार निर्माण का बड़ा मामला सामने आया है। खैरा प्रखंड के हरखार पंचायत में स्थित मुखिया मुन्ना साव के घर से एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। बीती देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की, जिसमें भारी मात्रा में अर्धनिर्मित और तैयार हथियारों के साथ हथियार बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए गए।

“जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुजर रहा हूं”, पिता की याद में हेमंत सोरेन ने शेयर की भावुक पोस्ट

इस अभियान का नेतृत्व जमुई के डीएसपी सतीश सुमन ने किया। पुलिस ने एक साथ तीन अलग-अलग ठिकानों पर रेड की और 5 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मो. खुर्शीद आलम और मो. जहीर (दोनों मुंगेर निवासी), बिस्मिल्लाह अली और मोहम्मद गाजी अली (दोनों कोलकाता निवासी) तथा धर्मवीर साव (मुखिया मुन्ना साव का भतीजा, जमुई निवासी) शामिल हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह लंबे समय से अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी के धंधे में लिप्त था। इनका नेटवर्क पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ था। छापेमारी के दौरान मुखिया के घर के अलावा, जमुई मुख्यालय स्थित कल्याणपुर में गुड्डू सिंह के घर तथा रोपाबेल गांव और गरही बाजार में भी छापेमारी की गई। हर स्थान से बड़ी मात्रा में हथियार, उपकरण और अवैध सामग्री बरामद की गई है।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने तीनों जगहों पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है और सघन तलाशी अभियान अब भी जारी है।

उल्लेखनीय है कि जमुई जिले में यह पहली बार नहीं हुआ है। वर्ष 2023 में भी अडसार गांव में एक अवैध गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ था। अब एक बार फिर ऐसा ही बड़ा नेटवर्क सामने आना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती का संकेत है।

पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन हथियारों की सप्लाई किन-किन इलाकों में हो रही थी और इसमें और कौन लोग शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *