हादसा: टीवी देखते वक्त गिरा मकान, तीन की मौके पर मौत

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जैतापुर में एक कच्चा मकान अचानक ढह गया, जिसमें मलबे में दबकर एक वृद्ध महिला और दो मासूम बच्चियों

हादसा: टीवी देखते वक्त गिरा मकान, तीन की मौके पर मौत
Advertisement

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जैतापुर में एक कच्चा मकान अचानक ढह गया, जिसमें मलबे में दबकर एक वृद्ध महिला और दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जब परिवार के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे।

गन माफिया का पर्दाफाश, मुखिया बना था हथियार सप्लायर

मृतकों की पहचान 62 वर्षीय रामवती, 12 वर्षीय मुस्कान और 9 वर्षीय ईशानी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तीनों एक ही कमरे में बैठकर टीवी देख रही थीं, तभी अचानक मकान की जर्जर छत भरभराकर गिर पड़ी। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और तुरंत मलबा हटाने में जुट गए।

लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल (50 सैय्या) ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

ग्रामवासियों के अनुसार, मृतक परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और मकान की हालत बेहद जर्जर थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिवार को मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

गांव के बुजुर्गों का कहना है कि बारिश के मौसम में ऐसे कच्चे मकानों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जानी चाहिए, ताकि इस तरह के हादसे रोके जा सकें। घटना ने एक बार फिर से कमजोर और जर्जर मकानों की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *