संगरूर में सम्पन्न हुई 41वीं सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप, स्टार इंटरनेशनल स्कूल ने जीता गोल्ड

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ranchi : 41वीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप का आयोजन जीसीएम कॉन्वेंट स्कूल कॉर्डियल, संगरूर (पंजाब) में 20 से 25 सितंबर तक किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से सीबीएसई जोनल

संगरूर में सम्पन्न हुई 41वीं सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप, स्टार इंटरनेशनल स्कूल ने जीता गोल्ड
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ranchi : 41वीं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप का आयोजन जीसीएम कॉन्वेंट स्कूल कॉर्डियल, संगरूर (पंजाब) में 20 से 25 सितंबर तक किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से सीबीएसई जोनल प्रतियोगिताओं के चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया।

अंडर-17 कैटेगरी में स्टार इंटरनेशनल स्कूल (ईस्ट ज़ोन) की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। नैंसी कुमारी, जागृति कुमारी और मेघा तिर्की ने टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि में कोच धनेश्वर बेदिया का अहम योगदान रहा। उनकी सफलता पर अध्यक्ष डी. सिंह, सचिव संचयिता सिंह और सभी शिक्षकों ने छात्राओं को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.