लोहरदगा में खौफनाक वारदात: पारिवारिक विवाद में मां, बाप और बेटे की पीट-पीटकर हत्या

Lohardaga : झारखंड के लोहरदगा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पेशरार प्रखंड के एक गांव में आपसी पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि एक ही परिवार के तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतकों में पति, पत्नी और

लोहरदगा में खौफनाक वारदात: पारिवारिक विवाद में मां, बाप और बेटे की पीट-पीटकर हत्या
Advertisement

Lohardaga : झारखंड के लोहरदगा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पेशरार प्रखंड के एक गांव में आपसी पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि एक ही परिवार के तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतकों में पति, पत्नी और उनका 10 साल का मासूम बेटा शामिल है।

जानकारी के अनुसार, गांव में दो परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक परिवार के तीन सदस्यों को बेरहमी से मार डाला गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैलाने वाली है और लोगों में डर और गुस्सा व्याप्त है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *