मुख्यमंत्री ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का उद्घाटन

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित पांच दिवसीय झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) दिवाली मेला-2025 का भव्य उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेसोवा की स्थापना से

मुख्यमंत्री ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का उद्घाटन
Advertisement

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित पांच दिवसीय झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) दिवाली मेला-2025 का भव्य उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने किया जेसोवा दिवाली मेला 2025 का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेसोवा की स्थापना से लेकर अब तक संस्था जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित रही है। इस वर्ष जेसोवा अपनी रजत जयंती मना रही है और हर साल की तरह इस बार भी दिवाली मेले का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मेले से होने वाली पूरी आमदनी गरीबों, जरूरतमंदों और सामाजिक उत्थान के कार्यों में खर्च की जाती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जेसोवा का योगदान बेहद सराहनीय है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया और एक पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फेस्टिव सीजन में कई संस्थाएं मेले का आयोजन करती हैं, लेकिन जेसोवा की खासियत है कि वह लगातार समाज के वंचित वर्गों के लिए कार्य करती आ रही है। यह संस्था झारखंड की आईएएस अधिकारियों की अर्धांगिनियों द्वारा संचालित होती है।

मुख्यमंत्री ने जेसोवा की पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि “आप सभी के प्रयासों से जरूरतमंदों तक सहायता पहुँच रही है, यही संस्था की सबसे बड़ी सफलता है।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने मेले का भ्रमण किया। विधायक कल्पना सोरेन ने जेसोवा टीम को दिवाली मेले की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विभिन्न विभागों के सचिव, वरिष्ठ अधिकारी, जेसोवा की अध्यक्ष प्रीति कुमार, उपाध्यक्ष अनीता सिन्हा, सचिव मनु झा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *