पीवीयूएनएल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया अपना 11वां स्थापना दिवस

Patratu : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने आज अपने 11वें स्थापना दिवस का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया। इस अवसर पर श्री अशोक कुमार सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), पीवीयूएनएल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने बीते वर्ष के

पीवीयूएनएल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया अपना 11वां स्थापना दिवस

Patratu : पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUNL) ने आज अपने 11वें स्थापना दिवस का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया। इस अवसर पर श्री अशोक कुमार सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), पीवीयूएनएल द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

अपने संबोधन में उन्होंने बीते वर्ष के महत्वपूर्ण मील के पत्थरों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शीघ्र ही ट्रायल ऑपरेशन पूर्ण करने के लिए पूरा प्रयास जारी है तथा ऐश माउंड का कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।इस अवसर पर श्री के. एस. सुंदरम, निदेशक (प्रोजेक्ट्स), एनटीपीसी एवं अध्यक्ष, पीवीयूएनएल ने वर्चुअल माध्यम से पीवीयूएनएल परिवार को संबोधित किया और संस्था की निरंतर प्रगति पर सभी को हार्दिक बधाई दी।

कार्यक्रम के उपरांत कॉन्फ्रेंस हॉल में केक काटने का समारोह आयोजित किया गया, जिसके बाद कर्मचारियों को बीते एक वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित वीडियो दिखाया गया।
कार्यक्रम में श्री अनुपम मुखर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) एवं श्रीमती संगिता दाश, महाप्रबंधक (टीएस) सहित सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.