धनबाद: दो बसों की भिड़ंत, 12 यात्री घायल

Dhanbad : राजगंज के चालीबंगला के समीप जामताड़ा से बोकारो लगु पहाड़ जा रही दो बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बसें आदिवासी मंच के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इस हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें एक की

धनबाद: दो बसों की भिड़ंत, 12 यात्री घायल
Advertisement

Dhanbad : राजगंज के चालीबंगला के समीप जामताड़ा से बोकारो लगु पहाड़ जा रही दो बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बसें आदिवासी मंच के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इस हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना सोमवार देर रात की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से आ रही बस ने आगे चल रही बस को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पीछे की बस के ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि आगे वाली बस में सवार एक यात्री के पैर की हड्डी टूट गई है। इसके अलावा अन्य कई यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से बसों को हटाकर देर रात यातायात बहाल किया। फिलहाल पुलिस दोनों बसों को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *