एसीबी ने 65 हजार रिश्वत लेते प्रधान सहायक को किया गिरफ्तार

लातेहार। लातेहार जिला परिषद कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक संतोष सिंह को गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पलामू की टीम ने 65 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि संतोष सिंह एक संवेदक से बिल भुगतान के लिए

एसीबी ने 65 हजार रिश्वत लेते प्रधान सहायक को किया गिरफ्तार
Advertisement

लातेहार। लातेहार जिला परिषद कार्यालय में कार्यरत प्रधान सहायक संतोष सिंह को गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पलामू की टीम ने 65 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि संतोष सिंह एक संवेदक से बिल भुगतान के लिए पैसे की मांग कर रहे थे। संवेदक की शिकायत के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए प्रधान सहायक को गिरफ्तार किया।

एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार जिला परिषद कार्यालय के माध्यम से लातेहार में एक पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा था। निर्माण कार्य करने के बाद संवेदक पैसे की भुगतान के लिए पिछले कई दिनों से विभाग का चक्कर काट रहा था। परंतु भुगतान के लिए संवेदक से पैसे की मांग की जा रही थी। परेशान होकर संवेदक ने पलामू एसीबी की टीम से इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद एसीबी की टीम अपने स्तर से पूरे मामले की छानबीन करने के बाद आरोपित को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। योजना के तहत संवेदक ने प्रधान सहायक को 65 रुपये रिश्वत देने पर सहमति जताई और गुरुवार को पैसे लेकर वह प्रधान सहायक के आवास पर पहुंचा। प्रधान सहायक ने जैसे ही पैसे लिए वैसे ही घर के बाहर खड़ी एसीबी की टीम वहां पहुंची और पैसे के साथ संतोष सिंह को हिरासत में ले लिया। पैसे की मिलान करने के बाद संतोष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर पलामू एसीबी की टीम आरोपित को गिरफ्तार कर अपने साथ पलामू ले गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.