फीफा वर्ल्ड कप 2026 होगा मेरा आखिरी वर्ल्ड कप: क्रिस्टियानो रोनाल्डो

रियाद। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने ऐलान किया है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। 40 वर्षीय रोनाल्डो ने कहा कि उनका शानदार करियर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और वे अगले एक या दो साल में फुटबॉल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 होगा मेरा आखिरी वर्ल्ड कप: क्रिस्टियानो रोनाल्डो
Advertisement

रियाद। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने ऐलान किया है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। 40 वर्षीय रोनाल्डो ने कहा कि उनका शानदार करियर अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और वे अगले एक या दो साल में फुटबॉल से संन्यास ले सकते हैं।

सऊदी अरब में आयोजित एक फोरम में वीडियो लिंक के जरिए बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या 2026 विश्व कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा, तो रोनाल्डो ने कहा, “डिफिनिटली, हां। मैं तब 41 साल का हो जाऊंगा और मुझे लगता है कि यही सही समय होगा।”

रोनाल्डो वर्तमान में सऊदी अरब के क्लब अल-नास्र के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने 2023 में इस क्लब से जुड़ने के बाद कहा था कि वे “जल्द” रिटायर होंगे। अब उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मतलब एक या दो साल में संन्यास लेने से था।

पांच बार के बैलन डी’ऑर विजेता रोनाल्डो अब 2026 में अपना छठा विश्व कप खेलने की तैयारी कर रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2006 विश्व कप में रहा था, जब पुर्तगाल सेमीफाइनल तक पहुंचा था।

फिलहाल पुर्तगाल ने 2026 विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं किया है, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ जीत के साथ अपनी जगह पक्की कर सकता है।

गौरतलब है कि रोनाल्डो ने 2022 में मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़कर अल-नास्र का रुख किया था, जिसके बाद कई अन्य सितारे भी सऊदी क्लबों से जुड़े। वहीं, सऊदी अरब को 2034 विश्व कप की मेजबानी का अधिकार मिल चुका है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.