Ranchi : बाबा विद्यापति स्मारक समिति द्वारा मिथिला पंचांग सह कैलेंडर का विमोचन 18 जनवरी को किया जाएगा। कार्यक्रम कचहरी चौक स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। सुबह 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम और शाम 4 बजे से महाभंडारा का आयोजन होगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, विधायक सरयू राय, सी.पी. सिंह, नवीन जायसवाल, मथुरा प्रसाद महतो, मंत्री दीपिका पांडेय, मेयर आशा लकड़ा और संजीव विजयवर्गीय सहित कई गणमान्य उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी समिति के सदस्य जयंत झा ने बुधवार को दी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




