ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए शुरू होगी विशेष ओपीडी सेवा : मंत्री

Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य में पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विशेष ओपीडी सेवा शुरू की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी

ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए शुरू होगी विशेष ओपीडी सेवा : मंत्री

Ranchi : झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य में पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विशेष ओपीडी सेवा शुरू की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों को इस सेवा को तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया है।

मंत्री ने बताया कि विशेष ओपीडी में ट्रांसजेंडर समुदाय को बिना किसी भेदभाव के जांच, परामर्श और इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ‘सम्मान स्वास्थ्य सेवा’ व्यवस्था लागू कर रहा है, जिसके तहत उन्हें मनोवैज्ञानिक सहायता भी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों के डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता और पेशेवर व्यवहार के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि उनकी गरिमा और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।
डॉ. अंसारी ने कहा कि हर व्यक्ति सम्मान का हकदार है और ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा में समान स्थान दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी सोच के तहत यह निर्णय लिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.