विभावि कुलपति की मुख्यमंत्री से मुलाकात, शिबू सोरेन पीठ का प्रस्ताव

Ranchi : विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) हजारीबाग के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, चल रही गतिविधियों और उच्च शिक्षा को सशक्त बनाने की रणनीतियों पर विस्तृत

विभावि कुलपति की मुख्यमंत्री से मुलाकात, शिबू सोरेन पीठ का प्रस्ताव
Advertisement

Ranchi : विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) हजारीबाग के कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति, चल रही गतिविधियों और उच्च शिक्षा को सशक्त बनाने की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की।

कुलपति प्रो. शर्मा ने मुख्यमंत्री को अपनी पुस्तक ‘शिक्षा, समाज और राजनीति’ भेंट की। इसके साथ ही हजारीबाग के केबी महिला महाविद्यालय के फैशन डिजाइनिंग विभाग की छात्राओं द्वारा निर्मित अंगवस्त्र भी भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने छात्राओं की रचनात्मकता और डिज़ाइन की खूब प्रशंसा की और कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बड़े मंच तक पहुँचाने के लिए राज्य सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री ने छात्राओं को कपड़ा उपलब्ध कराने और चित्रांकन कला को और उन्नत करने का निर्देश भी दिया।

🟩 ‘ढिशोम गुरु शिबू सोरेन पीठ’ की स्थापना का प्रस्ताव

मुलाकात के दौरान कुलपति प्रो. शर्मा ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय में ‘ढिशोम गुरु शिबू सोरेन पीठ’ की स्थापना का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस प्रस्ताव की सराहना करते हुए कहा कि यह पीठ गुरुजी के विचारों को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस प्रस्ताव को शीघ्रतम समय में क्रियान्वित किया जाए। कुलपति ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्ताव पर तुरंत सकारात्मक निर्णय लेने के लिए आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *