बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल, सीएम के निर्देश पर आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh : जिले के बरही थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले का संज्ञान लिया और हजारीबाग पुलिस को

बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल, सीएम के निर्देश पर आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh : जिले के बरही थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले का संज्ञान लिया और हजारीबाग पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना बरही थाना क्षेत्र की है, जहां क्रिकेट खेलने के दौरान दो बच्चों के बीच आपसी विवाद हो गया। इसी विवाद के बाद एक बच्चे के पिता आलोक गुप्ता ने दूसरे बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो 17 दिसंबर को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के माध्यम से मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही बरही थाना पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की।

एसडीपीओ बरही अजीत कुमार विमल ने बताया कि पीड़ित बच्चे की मां द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी आलोक गुप्ता, जो कि बरही थाना क्षेत्र के हरीनगर, गया रोड का निवासी है, को युवराज होटल के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का रोड मार्च भी कराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इसका उद्देश्य बच्चों के साथ हिंसा और अमानवीय व्यवहार के खिलाफ समाज में सख्त संदेश देना था। पुलिस ने साफ कहा कि नाबालिगों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.