मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा संदेश में उन्होंने कहा कि नव वर्ष 2026 केवल कैलेंडर का नया पन्ना नहीं है, बल्कि वीर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा संदेश में उन्होंने कहा कि नव वर्ष 2026 केवल कैलेंडर का नया पन्ना नहीं है, बल्कि वीर पुरखों के सपनों के “सोना झारखंड” के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में वर्ष 2025 को याद करते हुए कहा कि झारखंड राज्य के निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन और महान आंदोलनकारी रामदास सोरेन के सशरीर इस दुनिया से विदा लेने के बाद अब वे प्रकृति की गोद से राज्य को आशीर्वाद दे रहे हैं।

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड ने बीते वर्षों में संघर्ष, संकल्प और संभावनाओं की लंबी यात्रा तय की है। इस विकास यात्रा में आदिवासी, मूलवासी, किसान, श्रमिक, महिलाएं और युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। राज्य सरकार ने सामाजिक न्याय, जनकल्याण और समावेशी विकास की दिशा में कई ठोस कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि युवा झारखंड का लक्ष्य अब और अधिक स्पष्ट है—2050 तक एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और सतत झारखंड का निर्माण। इसी संकल्प के साथ अबुआ सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरी-रोजगार और स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा स्थानीय समुदायों के अधिकार और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए नीतियों को आगे बढ़ाएगी।

मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि झारखंड रूपी विशाल वृक्ष की जड़ों को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने अंत में कामना की कि नव वर्ष 2026 सभी के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.