नववर्ष 2026 पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अधिकारियों ने की भेंट

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने मुलाकात की और नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुलाकात में शामिल अधिकारियों में अपर मुख्य सचिव गृह, कारा

नववर्ष 2026 पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अधिकारियों ने की भेंट

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने मुलाकात की और नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात में शामिल अधिकारियों में अपर मुख्य सचिव गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग वंदना दादेल, अपर मुख्य सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मस्त राम मीणा, निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी, सचिव वित्त प्रशांत कुमार, सदस्य राजस्व परिषद राजीव रंजन, अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छवि रंजन, प्रबंध निदेशक जियाडा वरुण रंजन, निदेशक नगरीय प्रशासन एवं नगर विकास नैंसी सहाय, विशेष सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग राजीव रंजन, आईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे, उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन शामिल थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को भी नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और उनके मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने समस्त झारखंडवासियों को नूतन वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई दी और ईश्वर से राज्यवासियों की सुख-शांति, समृद्धि, प्रगति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी की सक्रिय सहभागिता से ही झारखंड अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास में हर नागरिक और अधिकारी का योगदान महत्वपूर्ण है। जन-सहभागिता और प्रभावी कार्य संस्कृति के माध्यम से सरकार विकास योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.