झारखंड में हाथियों का आतंक: कार से खींचकर युवक को कुचलकर मार डाला

बेरमो (झारखंड): झारखंड के बेरमो अनुमंडल में जंगली हाथियों के आतंक की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गोमिया प्रखंड के कंडेर इलाके में रविवार देर रात जंगली हाथियों ने एक युवक को कथित तौर पर कार से खींचकर बाहर निकाला और फिर खेत

Elephant terror in Ramgarh: Four people trampled to death in one day

बेरमो (झारखंड): झारखंड के बेरमो अनुमंडल में जंगली हाथियों के आतंक की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गोमिया प्रखंड के कंडेर इलाके में रविवार देर रात जंगली हाथियों ने एक युवक को कथित तौर पर कार से खींचकर बाहर निकाला और फिर खेत में घसीट ले जाकर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया

मृतक की पहचान रवींद्र के रूप में बताई जा रही है, जो पेशे से सब्जी विक्रेता था। जानकारी के मुताबिक रवींद्र रोज की तरह रामगढ़ में सब्जी बेचकर वापस कंडेर लौट रहा था। इसी दौरान सिमराबेड़ा महतो टोला के पास मुख्य सड़क पर हाथियों ने उसकी ओमनी कार को घेर लिया और हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रास्ते में कुछ लोगों ने हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए रवींद्र को आगे नहीं जाने की सलाह दी थी, लेकिन वह आगे बढ़ गया। घटना के बाद इलाके में दहशत है और लोगों के बीच यह चिंता गहरी हो गई है कि अब छोटे चारपहिया वाहन में सफर करना भी सुरक्षित नहीं रह गया है।

बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में चलती कार पर हमला कर व्यक्ति को बाहर निकालकर मारने की यह पहली घटना है। गौरतलब है कि बेरमो के सुदूरवर्ती गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात सालभर बना रहता है। गोमिया, नावाडीह और पेटरवार प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में हाथियों के कारण जान-माल का नुकसान अक्सर होता रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों को कभी इधर-उधर भगाने के अलावा स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है। हाल के दिनों में हाथियों की गतिविधि फिर बढ़ने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.