रांची में खुले नाले में गिरने से ढाई साल के बच्चे की मौत, भाई बचा

Ranchi : राजधानी रांची के कांटाटोली इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गौस नगर, गली नंबर-7 में खेलते समय दो सगे भाई पास के बड़े नाले में गिर गए। इस हादसे में ढाई वर्षीय बच्चे की डूबने से मौके पर ही मौत

रांची में खुले नाले में गिरने से ढाई साल के बच्चे की मौत, भाई बचा

Ranchi : राजधानी रांची के कांटाटोली इलाके में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गौस नगर, गली नंबर-7 में खेलते समय दो सगे भाई पास के बड़े नाले में गिर गए। इस हादसे में ढाई वर्षीय बच्चे की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साढ़े तीन वर्षीय बड़े भाई को उसकी मां ने समय रहते नाले से बाहर निकालकर बचा लिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बच्चे घर से करीब 10 मीटर दूर खाली मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान वे फिसलकर नाले में गिर गए। बच्चों के नाले में गिरने की जानकारी मिलते ही मां मौके पर पहुंचीं और बड़े बेटे को बचा लिया, लेकिन छोटा बच्चा नाले की गहराई में चला गया था।

अस्पताल में मृत घोषित, बड़े भाई को प्राथमिक उपचार

स्थानीय लोगों की मदद से कुछ देर बाद छोटे बच्चे को नाले से बाहर निकाला गया और तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बड़े भाई को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

पुलिस मौके पर पहुंची, शव RIMS भेजा गया

सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, नाले में डूबने के दौरान बच्चे के पेट में गंदा पानी जाने की बात सामने आई है, जिससे मौत की आशंका जताई जा रही है।

इलाके में शोक, नाले की सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पड़ोसियों का कहना है कि पहले भी बच्चों को नाले के पास जाने से रोका जाता रहा है। हादसे ने एक बार फिर खुले नालों की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.