पढ़ाई रुकी, सांसें थमीं… स्कूल में घुसा लकड़बग्घा, सुरक्षित रेस्क्यू

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के सिल्ली प्रखंड में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। पतराहातू गांव स्थित आदर्श हाईस्कूल में उस समय पढ़ाई चल रही थी और स्कूल में 100 से अधिक विद्यार्थी मौजूद

पढ़ाई रुकी, सांसें थमीं… स्कूल में घुसा लकड़बग्घा, सुरक्षित रेस्क्यू

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के सिल्ली प्रखंड में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। पतराहातू गांव स्थित आदर्श हाईस्कूल में उस समय पढ़ाई चल रही थी और स्कूल में 100 से अधिक विद्यार्थी मौजूद थे। घटना के बाद करीब पांच घंटे तक इलाके में दहशत का माहौल रहा, हालांकि समय रहते सावधानी बरतने से कोई अनहोनी नहीं हुई।

🔒 कमरे में बंद कर बचाई गई जान

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे लकड़बग्घा दिखते ही अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर जानवर स्कूल के एक कमरे में घुस गया। लोगों ने तत्काल बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और वन विभाग को सूचना दी। इस दौरान कुछ समय के लिए स्कूल की गतिविधियां प्रभावित रहीं।

🛟 बिरसा जैविक उद्यान की टीम ने किया रेस्क्यू

सिल्ली के प्रभारी वनपाल जेपी साहू के अनुसार, सूचना मिलते ही रांची से विशेषज्ञ टीम बुलाई गई। बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी से पहुंची रेस्क्यू टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद लकड़बग्घे को सुरक्षित पकड़ लिया और अपने साथ ले गई।

🏫 पुराने कमरे में घुसा, जहां पढ़ाई नहीं होती

स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार सिंह ने बताया कि लकड़बग्घा सुबह करीब सवा नौ बजे स्कूल परिसर में आया। उस समय कक्षाओं में करीब 100 विद्यार्थी थे। जानवर स्कूल भवन के एक पुराने कमरे में चला गया, जहां नियमित पढ़ाई नहीं होती। इसके बाद उसे वहीं बंद कर दिया गया और रेस्क्यू कराया गया।

वन विभाग की अपील

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी जंगली जानवर के दिखने पर उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें और तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.