सोहराय पर्व पर अदाणी फाउंडेशन ने पहाड़िया जनजाति को बांटी साड़ी-टीशर्ट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now पीरपैंती। सोहराय पर्व के शुभ अवसर पर पीरपैंती प्रखंड की हरिनकोल पंचायत में अदाणी फाउंडेशन, पीरपैंती की ओर से पहाड़िया आदिम जनजाति समुदाय के लिए सामाजिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का

सोहराय पर्व पर अदाणी फाउंडेशन ने पहाड़िया जनजाति को बांटी साड़ी-टीशर्ट
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

पीरपैंती। सोहराय पर्व के शुभ अवसर पर पीरपैंती प्रखंड की हरिनकोल पंचायत में अदाणी फाउंडेशन, पीरपैंती की ओर से पहाड़िया आदिम जनजाति समुदाय के लिए सामाजिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्व के अवसर पर समुदाय के स्वास्थ्य, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान पहाड़िया आदिम जनजाति के 300 परिवारों को मच्छरदानियां वितरित की गईं। इसके साथ ही 250 महिलाओं को साड़ियां और 300 पुरुषों को टी-शर्ट्स प्रदान की गईं। यह पहल स्वास्थ्य संरक्षण के साथ-साथ पारंपरिक पर्व को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीरपैंती के प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार रहे। उन्होंने अदाणी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आदिम जनजाति समुदाय के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, समुदाय के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अदाणी फाउंडेशन की ओर से आदिम जनजातियों के समग्र विकास, स्वास्थ्य संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.