भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रहे 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। जयपुर–आगरा नेशनल हाईवे (NH-21) पर कैलाई गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांद गई और सामने से आ रहे भारी ट्रेलर से

भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रहे 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत
Advertisement

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। जयपुर–आगरा नेशनल हाईवे (NH-21) पर कैलाई गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांद गई और सामने से आ रहे भारी ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह ट्रेलर के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे छह दोस्तों की मौके पर ही या इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी अधिक थी। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ा और वाहन डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चला गया, जहां सामने से आ रहे ट्रेलर से सीधी भिड़ंत हो गई। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें फंसे युवकों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चार युवकों को सिकंदरा अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो गंभीर घायलों को दौसा जिला अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से एक ने दौसा में दम तोड़ दिया, जबकि छठे युवक को गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान

  • समय सिंह (25)

  • लोकेश (24)

  • दिलखुश (24)

  • मनीष (23)

  • अंकित (26)

  • नवीन (23)
    के रूप में हुई है। सभी मृतक कालाखो गांव (दौसा) के निवासी थे और पास के आभानेरी गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

एक ही गांव के छह युवकों की मौत की खबर से कालाखो गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

पुलिस की शुरुआती जांच में हादसे का कारण अत्यधिक रफ्तार बताया जा रहा है। ट्रेलर चालक से पूछताछ की जा रही है और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने क्रेन से वाहन हटवाकर सामान्य कराया। प्रशासन ने वाहन चालकों से रात में संयमित गति से वाहन चलाने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.