रेल लाइन पर हाथियों का झुंड, ट्रैक मेंटेनरों में मचा हड़कंप

West Singhbhum : झारखंड के West Singhbhum जिले में गुरुवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रेल लाइन पर हाथियों का झुंड पहुंच गया। घटना Chakradharpur Division अंतर्गत पीडब्ल्यूआई चाईबासा के तालाबुरु सेक्शन की है, जहां सुबह करीब 6 बजे किलोमीटर संख्या 337/6-8 के

रेल लाइन पर हाथियों का झुंड, ट्रैक मेंटेनरों में मचा हड़कंप
Advertisement

West Singhbhum : झारखंड के West Singhbhum जिले में गुरुवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रेल लाइन पर हाथियों का झुंड पहुंच गया। घटना Chakradharpur Division अंतर्गत पीडब्ल्यूआई चाईबासा के तालाबुरु सेक्शन की है, जहां सुबह करीब 6 बजे किलोमीटर संख्या 337/6-8 के पास आठ हाथियों का समूह जंगल से निकलकर रेल पटरी की ओर बढ़ता नजर आया।

बताया गया कि हाथियों का यह झुंड धीरे-धीरे किलोमीटर 336/0 की दिशा में आगे बढ़ गया। उस वक्त ट्रैक मेंटेनर नाइट कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग पर तैनात थे। हाथियों को अचानक पटरी के पास आते देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

सतर्कता से टला बड़ा हादसा

ड्यूटी पर मौजूद ट्रैक मेंटेनर और कीमैन ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए सुरक्षित दूरी बना ली और मामले की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। कुछ समय तक हाथियों का झुंड ट्रैक के आसपास मंडराता रहा, जिससे कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना रहा। बाद में झुंड वापस जंगल की ओर लौट गया, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।

गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई ट्रेन उस रेलखंड से नहीं गुजरी और न ही किसी कर्मचारी को कोई नुकसान पहुंचा।

पहले से हाथी प्रभावित इलाका

यह क्षेत्र पहले से ही हाथी प्रभावित जोन के रूप में चिन्हित है। घटना के बाद ट्रैक मेंटेनरों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है।

All India Railway Track Maintainer Union के प्रतिनिधि Chand Mohammad ने कहा कि इस तरह की घटनाएं कर्मचारियों के लिए गंभीर खतरे का संकेत हैं। उन्होंने मांग की कि हाथी प्रभावित सेक्शनों में कोल्ड वेदर पेट्रोलिंग पर पुनर्विचार किया जाए और ड्यूटी रोस्टर में बदलाव कर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएं।

यूनियन ने स्पष्ट किया कि ट्रैक मेंटेनरों की सुरक्षा से कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा। अब रेल प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि हाथी प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए स्थायी और ठोस सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *