हजारीबाग में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के चार लोगों समेत 6 की दर्दनाक मौत

Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग जिले में जंगली हाथियों ने एक बार फिर कहर बरपा दिया। दारू वन क्षेत्र के चुरचू प्रखंड अंतर्गत गोंदवार गांव के नन्हुटोंगरी टोला में गुरुवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हाथियों के झुंड ने भीषण तबाही

हजारीबाग में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के चार लोगों समेत 6 की दर्दनाक मौत
Advertisement

Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग जिले में जंगली हाथियों ने एक बार फिर कहर बरपा दिया। दारू वन क्षेत्र के चुरचू प्रखंड अंतर्गत गोंदवार गांव के नन्हुटोंगरी टोला में गुरुवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हाथियों के झुंड ने भीषण तबाही मचाई। इस हमले में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कुल छह लोगों की कुचलकर मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

मृतकों की पहचान धनेश्वर राम (49), सुमन देवी (28), सूरज राम (52), सविता देवी (26), सविता के पति दीपक राम और उनके दो मासूम बच्चों—अनुराग कुमार (4 वर्ष) तथा संजना कुमारी (10 महीने)—के रूप में हुई है। यह हृदयविदारक घटना पूरे गांव को झकझोर कर रख देने वाली है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात में हाथियों के गांव में घुसने की खबर मिलते ही ग्रामीण उन्हें खदेड़ने के लिए टोला की ओर पहुंचे। इसी दौरान झुंड से बिछड़ा एक बेकाबू हाथी अचानक ग्रामीणों की ओर दौड़ पड़ा। अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई ग्रामीण किसी तरह बाल-बाल बच गए, लेकिन दुर्भाग्यवश छह लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से हाथियों को खदेड़कर करगी के जंगलों की ओर भगाया गया। घायल बच्चे को सदर अस्पताल, हजारीबाग ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। चारों ओर चीख-पुकार और रोने-बिलखने की आवाजें गूंज रही हैं। लोग स्तब्ध हैं और हर आंख नम है। वन विभाग की टीम गांव में डटी हुई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *