लातेहार: मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत, आज होगा पोस्टमार्टम

Latehar : लातेहार जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बरकाकाना–बरवाडीह रेलखंड पर निंद्रा और महुआ मिलान रेलवे स्टेशनों के बीच, कुत्रीटोला के पास एक मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी के एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद हाथियों

लातेहार: मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत, आज होगा पोस्टमार्टम
Advertisement

Latehar : लातेहार जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बरकाकाना–बरवाडीह रेलखंड पर निंद्रा और महुआ मिलान रेलवे स्टेशनों के बीच, कुत्रीटोला के पास एक मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी के एक बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद हाथियों के झुंड ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया, जिससे रेल परिचालन बाधित हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात जंगल से हाथियों का एक झुंड रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान एक मालगाड़ी आ गई और हाथी का बच्चा उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद झुंड ट्रैक पर ही डटा रहा, जिससे बरकाकाना–बरवाडीह सेक्शन पर रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हाथियों के उग्र व्यवहार के कारण उन्हें ट्रैक से हटाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। देर रात करीब 12 बजे अपलाइन पर किसी तरह परिचालन शुरू किया गया, जबकि मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे हाथियों के जंगल में लौटने के बाद अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका।

स्टेशन सुपरिटेंडेंट रंजीत कुमार ने बताया कि सुबह 6 बजे के बाद दोनों लाइनों पर परिचालन बहाल कर दिया गया। वहीं रेंजर नंदकुमार महतो ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी का बच्चा घायल हुआ था, जिसकी बाद में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आज मृत हाथी के बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद शव को दफन किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *