हेमन्त सोरेन धनबाद पहुंचे, डॉ बुद्धदेव महतो को श्रद्धांजलि

Dhanbad : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को धनबाद जिले के बलियापुर (बड़ादाहा) स्थित पूर्व विधायक आनंद महतो के आवास पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक आनंद महतो के दिवंगत सुपुत्र डॉ.

हेमन्त सोरेन धनबाद पहुंचे, डॉ बुद्धदेव महतो को श्रद्धांजलि

Dhanbad : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गुरुवार को धनबाद जिले के बलियापुर (बड़ादाहा) स्थित पूर्व विधायक आनंद महतो के आवास पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक आनंद महतो के दिवंगत सुपुत्र डॉ. बुद्धदेव महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं शक्ति दें।

विधायक कल्पना सोरेन ने भी डॉ. बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री एवं विधायक ने पूर्व विधायक आनंद महतो और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें ढांढ़स बंधाया।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर देखी गई और लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.