जमशेदपुर में आज गरजेगा बुलडोजर: 32 दुकानें होंगी जमींदोज, जानिए वजह

Jamshedpur : झारखंड में प्रशासन का बुलडोजर ऐक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में टाटानगर स्टेशन चौक से कीताडीह और खासमहल रोड पर स्थित दुकानों पर गुरुवार को बुलडोजर चलाया जाएगा। यह कार्रवाई झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है। टाटानगर इंजीनियरिंग विभाग

जमशेदपुर में आज गरजेगा बुलडोजर: 32 दुकानें होंगी जमींदोज, जानिए वजह

Jamshedpur : झारखंड में प्रशासन का बुलडोजर ऐक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में टाटानगर स्टेशन चौक से कीताडीह और खासमहल रोड पर स्थित दुकानों पर गुरुवार को बुलडोजर चलाया जाएगा। यह कार्रवाई झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है। टाटानगर इंजीनियरिंग विभाग ने जमीन खाली कराने से पहले बुधवार दोपहर और शाम को माइक से घोषणा कर दुकानदारों को जानकारी दी थी। इससे पहले सभी संबंधित दुकानदारों को नोटिस भी जारी किया जा चुका था।

दुकानदारों में हड़कंप

रेलवे की घोषणा के बाद स्टेशन रोड के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कई व्यापारी रात 10 बजे तक दुकान खाली करने में जुटे रहे। सूत्रों के अनुसार, रातभर में और भी दुकानों से सामान हटाने की उम्मीद है, ताकि बुलडोजर कार्रवाई में नुकसान न हो।

⏰ कब शुरू होगा अभियान?

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह 10 बजे तक तोड़फोड़ अभियान शुरू हो जाएगा। अभियान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे ने बागबेड़ा थाना पुलिस और टाटानगर आरपीएफ को पत्र भेजा है। साथ ही उपायुक्त कार्यालय की ओर से दंडाधिकारियों की भी नियुक्ति कर दी गई है।

किन दुकानों पर चलेगा बुलडोजर?

  • कुल 32 दुकानों को नोटिस दिया गया था

  • इनमें से 16 दुकानों को 16 जनवरी को पहले ही तोड़ा जा चुका है

  • शेष 16 दुकानों को हाईकोर्ट में अर्जी के कारण अस्थायी राहत मिली थी

  • अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को शेष दुकानों पर कार्रवाई होगी

  • लक्ष्मी मेडिकल स्टोर को छोड़कर बाकी सभी दुकानों को तोड़े जाने का लक्ष्य है

क्यों हो रही है कार्रवाई?

रेलवे भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के लिए यह बुलडोजर ऐक्शन किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि झारखंड के अलग-अलग इलाकों में इसी तरह की कार्रवाइयों के जरिए सैकड़ों करोड़ रुपये मूल्य की जमीन को कब्जामुक्त कराया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कब्जों पर सख्त नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.