रांची में हवाई फायरिंग से दहशत, डिबडीह रेलवे फाटक के पास जांच जारी

Ranchi : राजधानी रांची के डिबडीह रेलवे फाटक के पास हवाई फायरिंग की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना

Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची के डिबडीह रेलवे फाटक के पास हवाई फायरिंग की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक राउंड फायरिंग की गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल फायरिंग के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

इस संबंध में सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि बाइक सवार एक युवक ने हवाई फायरिंग की है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने एयर गन से हवाई फायरिंग की होगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *