पद्मा नदी में बस गिरी, 23 की मौत, कई लापता

Bangladesh : पड़ोसी देश Bangladesh में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां राजबाड़ी जिले के दौलदिया फेरी टर्मिनल के पास एक यात्री बस Padma River में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री अब

पद्मा नदी में बस गिरी, 23 की मौत, कई लापता
Advertisement

Bangladesh : पड़ोसी देश Bangladesh में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां राजबाड़ी जिले के दौलदिया फेरी टर्मिनल के पास एक यात्री बस Padma River में गिर गई। इस हादसे में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री अब भी लापता हैं।

जानकारी के मुताबिक, बस गोपालगंज से ढाका जा रही थी और उसमें करीब 50 यात्री सवार थे। नदी पार करने के लिए जैसे ही बस फेरी पर चढ़ने लगी, वह अचानक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान बस एक छोटे पोंटून से टकरा गई और करीब 30 फीट गहराई में नदी में डूब गई।

हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, जिसमें करीब 10 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, कई लोगों की तलाश अब भी जारी है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और फिसलन भरे घाट के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। हालांकि उसने बस रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *