कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने नए वित्त वर्ष 2023-24 के पहले दिन आम आदमी को बड़ी राहत दी है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस के दाम में कटौती की है। इस कटौती के बाद कमर्शियल गैस 92 रुपये प्रति

Advertisement

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने नए वित्त वर्ष 2023-24 के पहले दिन आम आदमी को बड़ी राहत दी है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस के दाम में कटौती की है। इस कटौती के बाद कमर्शियल गैस 92 रुपये प्रति सिलेंडर तक सस्ती हो गई है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नई दरें आज (शनिवार) से लागू हो गई हैं।

इंडियन ऑयल के वेबसाइट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 2028 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 2119.50 रुपये थी। कोलकाता में 2132 रुपये में मिलेगा, जो पहले 2221.50 रुपये में मिल रहा था। मुंबई में इसका दाम घटकर 1980 रुपये हो गया है, जो पहले 2071.50 रुपये था। चेन्नई में यह 2268 रुपये की जगह 2192.50 रुपये में मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *