चिरौंदी में दर्दनाक हादसा: पाइपलाइन खुदाई के दौरान गड्ढे में दबकर युवक की मौत, लापरवाही पर उबाल 

मुकेश रंजन रांची : कांके थाना क्षेत्र के चिरौंदी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार देर रात एक हृदयविदारक हादसे में 23 वर्षीय युवक रोहित कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। बनहरा गांव निवासी रोहित कुमार, पिता जगदेव महतो, पाइपलाइन बिछाने के कार्य में लगे थे,

चिरौंदी में दर्दनाक हादसा: पाइपलाइन खुदाई के दौरान गड्ढे में दबकर युवक की मौत, लापरवाही पर उबाल 
Advertisement

मुकेश रंजन 

रांची : कांके थाना क्षेत्र के चिरौंदी पेट्रोल पंप के समीप सोमवार देर रात एक हृदयविदारक हादसे में 23 वर्षीय युवक रोहित कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। बनहरा गांव निवासी रोहित कुमार, पिता जगदेव महतो, पाइपलाइन बिछाने के कार्य में लगे थे, तभी खुदाई के दौरान अचानक गड्ढे की मिट्टी भरभराकर गिर गई और वह उसमें दब गए।

सहकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें बाहर निकालकर मेदांता अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक और आक्रोश में डुबो दिया है।

बताया जा रहा है कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा था। वरीय आजसू नेता बसंत कुमार महतो ने इस हादसे को कंपनी की घोर लापरवाही का परिणाम बताया। उनका आरोप है कि बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही मजदूरों को गहरे गड्ढे में उतार दिया गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और घटना स्थल पर विरोध-प्रदर्शन की आशंका जताई जा रही है।

अब सवाल उठता है कि आखिर कब तक मजदूरों की सुरक्षा के साथ यूं खिलवाड़ होता रहेगा?

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.