Ramgarh : जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान गिरोह का सदस्य शिवराज राम उर्फ शिवा गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के बाद गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
घटनास्थल से पुलिस ने दो पिस्टल, 59 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिवराज राम उर्फ शिवा प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य था और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।



