Mumbai : इश्कनामा की रिलीज से पहले मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘नरक’ जारी कर दिया है। शहनाज गिल और जय रंधावा स्टारर यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘नरक’ को बी प्राक और ज्योतिका टंगरी ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल जानी ने लिखे हैं।
यह गाना एक बेहद भावुक और रूह को छू लेने वाला डार्क रोमांटिक ट्रैक है। बी प्राक की दर्दभरी आवाज और जानी के संवेदनशील बोल इस गीत को और भी प्रभावशाली बनाते हैं। रिलीज होते ही यह गाना दर्शकों के बीच पसंद किया जा रहा है।
फिल्म ‘इश्कनामा’ वर्ष 1982 की पृष्ठभूमि पर आधारित भारत-पाकिस्तान सीमा के दो प्रेमियों ‘निम्मा’ और ‘नसीमा’ की सच्ची प्रेम कहानी को पर्दे पर पेश करेगी।
फिल्म में शहनाज गिल और जय रंधावा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन अरविंदर एस खैरा ने किया है।
‘इश्कनामा’ 24 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का पहला गाना ‘नरक’ इसकी भावनात्मक प्रेम कहानी की झलक पेश करता है और दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहा है।



