- नयाटोली और हेट कोनकी में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, पंचायत प्रतिनिधियों ने विकास को बताया प्राथमिकता
मुकेश रंजन
Ranchi: इचापिड़ी पंचायत में ग्रामीण विकास को नई गति देते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण किया गया। पंचायत के नयाटोली में नाला निर्माण कार्य तथा हेट कोनकी स्थित मस्जिद परिसर में पेवर ब्लॉक और जल मीनार का उद्घाटन पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इन योजनाओं के शुरू होने से स्थानीय लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र की स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
उद्घाटन अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उनका उद्देश्य प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया लाखो उरांव, उपमुखिया मोहम्मद गुफरान अंसारी, वार्ड सदस्य पंचम उरांव, हसीब अंसारी, सुधीर बैठा, तौफीक अंसारी, इम्तियाज अहमद, सफीउल्लाह अंसारी,फिरोज अंसारी, नजीब अंसारी, नईम अंसारी, इस्राफील अंसारी, अमीर सोहेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों के विकासोन्मुख प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और लोगों की दैनिक समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने पंचायत द्वारा विकास कार्यों को प्राथमिकता दिए जाने पर आभार भी व्यक्त किया।



