‘4000 करोड़ का बजट सुनकर चौंके बाबा रामदेव, बोले- मेरी तो समाधि लग गई’

New Delhi : नई दिल्ली में निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ के भव्य ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव ने अपनी मौजूदगी से समां बांध दिया। उन्होंने फिल्म की भव्यता, कलाकारों के अभिनय और विजुअल्स की जमकर सराहना की।

'4000 करोड़ का बजट सुनकर चौंके बाबा रामदेव, बोले- मेरी तो समाधि लग गई'
Advertisement

New Delhi : नई दिल्ली में निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ के भव्य ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव ने अपनी मौजूदगी से समां बांध दिया। उन्होंने फिल्म की भव्यता, कलाकारों के अभिनय और विजुअल्स की जमकर सराहना की। साथ ही 4000 करोड़ रुपये के बजट पर ऐसा मजेदार किस्सा सुनाया कि पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने रामचरितमानस की प्रसिद्ध चौपाई— “हिम ते अनल प्रगट बरु होई, बिमुख राम सुख पाव न कोई”—का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम से विमुख होकर कोई भी व्यक्ति सच्चा सुख और सफलता नहीं पा सकता। इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि “आजकल मामला थोड़ा उल्टा-पुल्टा चल रहा है, अब इसे किसे और कैसे समझना है, यह आप खुद समझ लीजिए।”

उन्होंने रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अभिनय की भी तारीफ की। अपने गुरु की सीख साझा करते हुए उन्होंने कहा कि अभिनय ऐसा होना चाहिए, जैसे कलाकार किरदार को जी रहा हो, और जीवन ऐसा जियो जैसे वह अभिनय हो। उनके मुताबिक ट्रेलर देखकर साफ महसूस होता है कि कलाकारों ने अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय किया है।

इवेंट का सबसे यादगार पल तब आया, जब बाबा रामदेव ने फिल्म के 4000 करोड़ रुपये के बजट का जिक्र करते हुए हंसकर कहा, “जब मैंने पहली बार सुना कि इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये है, तो यह सुनकर मेरी तो समाधि ही लग गई थी।”

उनकी इस बात पर मंच पर मौजूद कवि कुमार विश्वास ने भी मजाकिया अंदाज में कहा, “स्वामी जी, यह अलग बात है कि आपका पतंजलि साम्राज्य आज 2 लाख करोड़ रुपये का है।” कुमार विश्वास की इस टिप्पणी पर पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.