व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Ramgarh : झारखंड के रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह धमकी स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे गए

रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Ramgarh : झारखंड के रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। यह धमकी स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे गए एक पत्र में दी गई, जो प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के नाम भेजा गया था। बताया गया है कि धमकी भरा पत्र बांग्ला भाषा में लिखा गया है।

धमकी की सूचना मिलते ही रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुनायत ने जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया। साथ ही व्यवहार न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

मंगलवार रात से लेकर बुधवार सुबह तक कोर्ट परिसर की व्यापक तलाशी ली गई। रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन के नेतृत्व में रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने सुरक्षा बलों के साथ पूरे परिसर की जांच कराई।

तलाशी अभियान के दौरान डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर की मदद से न्यायालय परिसर के कोने-कोने की जांच की गई। हालांकि, पुलिस को तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।

फिलहाल, न्यायालय परिसर को सुरक्षा घेरे में रखा गया है। कोर्ट में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और धमकी भरे पत्र के स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.