14वीं JPSC परीक्षा गड़बड़ी: पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से आज तीसरे दिन भी होगी CID की पूछताछ

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी (CID) आज लगातार तीसरे दिन आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से पूछताछ करेगी। उन्हें सुबह 11 बजे सीआईडी मुख्यालय में उपस्थित होने के

14वीं JPSC परीक्षा गड़बड़ी: पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से आज तीसरे दिन भी होगी CID की पूछताछ
Advertisement

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी (CID) आज लगातार तीसरे दिन आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से पूछताछ करेगी। उन्हें सुबह 11 बजे सीआईडी मुख्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

सूत्रों के अनुसार, एल. खियांग्ते से पहले दिन करीब आठ घंटे और दूसरे दिन लगभग नौ घंटे तक लंबी पूछताछ की गई। इस दौरान जांच अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा संचालन, परीक्षा से जुड़ी निजी एजेंसी की भूमिका तथा चयन प्रक्रिया से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से सवाल किए।

जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान एल. खियांग्ते का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है, ताकि जांच पूरी होने तक उनके देश छोड़ने की संभावना को रोका जा सके।

सीआईडी सूत्रों का कहना है कि तीसरे दिन की पूछताछ में भी कई अहम बिंदुओं पर विस्तृत सवाल-जवाब किए जाएंगे। जांच एजेंसी 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

नोट: यह मामला जांच के अधीन है। सीआईडी की जांच जारी है और किसी भी व्यक्ति के खिलाफ लगाए गए आरोप अभी न्यायिक रूप से सिद्ध नहीं हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.